ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सितंबर शुरू होने वाला है और बरसात भी अपने चरम पर है और ऐसे में सब्जियों ने सितम ढाना शुरू कर दिया है | अब सब्जियां मानों कह रही हों कि अब वो किसी के हाथ आने वाली नहीं हैं और यही कारण है कि इन दिनों सब्जियां आमजन की थाली से गायब हो रही हैं | ऐसे में उन लोगों के लिए सिर्फ राहत है जो पिज्जा बर्गर खाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं और सब्जियां उनको पंसद नहीं | लेकिन बाकी लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं |
आए दिन सब्जियों की कीमतों में इजाफा होने की वजह से स्थानीय लोगों को अपने घर के बजट में कटौती करनी पड़ रही है और वही सब्जियों की बढ़ती हुई कीमतों पर लोगों में हाहाकार मची है | ऐसे में लिविंग इंडिया की टीम पहुंची सब्ज़ी की दुकानों पर ये जानने के लिए कि लोगों की इसे लेकर क्या राय है |
Watch Video
https://youtu.be/gndoSu5wOeE
