नशीली दवा पिला कर दोस्त की लूटी आबरू, Blackmail करने के लिए युवती की खींची अश्लील तस्वीरें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देवभूमि हिमाचल एक बार फिर शर्मसार हुई है | वारदात सोलन से सामने आई है | जहां एक युवती ने पुलिस में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देवभूमि हिमाचल एक बार फिर शर्मसार हुई है | वारदात सोलन से सामने आई है | जहां एक युवती ने पुलिस में शिकायत दी है और इस शिकायत में उसने अपने दोस्त पर आरोप लगाया कि उसके दोस्त ने प्यार के झांसे में ले कर उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची | दोनों युवक और युवती सोलन में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे जहाँ युवक ने पहले तो युवती को अपनी दोस्ती में फंसाया और उसके बाद उसे कमरे में ले गया और उसे नशीली दवा पिला कर उसकी अश्लील तस्वीरें खींची और उसके साथ दुष्कर्म किया | जिसके बाद युवती ने पुलिस में आरोपी की शिकायत दी |

 solan rape

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है | उन्होंने बताया कि युवती ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म और अश्लील तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया है | पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसे खोजने के लिए उनकी टीमें संभावित क्षेत्रों पर छापे मारी कर रही है |

‘rape-case solan

बहरहाल अब पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है लेकिन दुष्कर्म की इस वारदात ने देवभूमि हिमाचल को शर्मसार कर दिया है | वहीं अब देखना ये होगा कि आरोपी कब तक पुलिस के शिकंजे में आ पाता है | वहीं ये वारदात आपको भी करती है ऐसे दरिंदों से सावधान | पूरी वारदात जानने के लिए नीचे दी गई वीडियो देखें…

Watch Video

https://youtu.be/ZM3qS5Rr0HI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *