ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नूरपुर बेदी के गांव कालवां के रहने वाले 26 साल के वरदीक वालिया ने UPSC की परीक्षा में पूरे देश में 21वां स्थान हासिल किया है। वरजीत वालिया इस समय इंडियन रेलवे, लखनऊ में नौकरी कर रहे है।
वरजीत के पिता वरिंदर वालिया पंजाबी जागरण अखबार के संपादक है औऱ मां अमरजीत कौर घर संभालती है। वरजीत की बहन सवनीत कौर टौरंटो में मल्टी नैशनल कंपनी में मैनेजर है। बता दें कि UPSC में यह उनकी चौथी कोशिश थी। वरजीत ने बताया कि यहां तक पहुंचने एक बात है पर बड़ी जिम्मेदारी इसके बाद शुरू होती है। इस कामयाबी पीछे उनके परिवार और दोस्तों का बड़ा योगदान है।

