ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट के गांव डग्गो रोमाणा में एक NRI के टंकी पर चढ़ने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार NRI इंसाफ ना मिलने की वजह से पानी की टंकी पर चढ़ गया। बता दें कि NRI ने अपने ही भाई पर ज़मीन हड़पने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित NRI के मुताबिक उसने कई बार थाने में शिकायत दर्ज करवाई पर पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसने कदम उठाया। NRI का आरोप है कि बीती रात उसके भाई ने उसकी गेहूं की फसल भी काट ली।
जब वो उसको रोक रहा था तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। जिसके बाद वह इंसाफ के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


