Marco Rubio Meets PM Modi: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत दौरे में पीएम मोदी के साथ बैठक, जानिए बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?

Marco Rubio Meets PM Modi: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहले आधिकारिक भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. भारत में अमेरिका के राजदूत…

Marco Rubio Meets PM Modi: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत दौरे में पीएम मोदी के साथ बैठक, जानिए बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?

Marco Rubio Meets PM Modi:

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहले आधिकारिक भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रुबियो की हुई बैठक के बारे में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी साझा की है.

सुरक्षा, व्यापार पर चर्चा

सोशल मीडिया पर सर्जियो गोर ने कहा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल होना बहुत अच्छा रहा. हमने सुरक्षा, व्यापार और अहम तकनीकों के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, ये ऐसे क्षेत्र हैं जो दोनों देशों को मजबूत बनाते हैं. भारत, अमेरिका का एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार है.

एक और पोस्ट में सर्जियो गोर ने कहा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने के लिए आधिकारिक निमंत्रण दिया है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर लिखा, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई. हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति, वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

बता दें कि रुबियो क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे.

अन्य ख़बरें जानें-

Vinesh Phogat: दिल्ली हाई कोर्ट से पहलवान विनेश फोगाट को मिली राहत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *