Indian Govt. Advisory: अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बीच भारत सरकार ने भारतीयों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Indian Government Travel Advisory: अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बाद भारत सरकार ने ईरान के भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं। भारत सरकार ने…

Indian Govt. Advisory: अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बीच भारत सरकार ने भारतीयों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Indian Government Travel Advisory:

अमेरिका-ईरान के सीजफायर के बाद भारत सरकार ने ईरान के भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं। भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी करके ईरान छोड़ने को कहा है। एडवाइजरी में हाई अलर्ट जारी करते हुए भारतीयों को निर्देश दिया गया है कि वे जितना जल्दी हो सके ईरान से बाहर निकले। दूतावास से संपर्क करने, बिना परमिशन के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस करने से बचने और सुझाए गए रास्तों से ही निकलने की सलाह भी दी है।

सरकार ने भारतीयों के लिए दूतावास के जरिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ईरान में फंसे लोग इमरजेंसी कॉन्‍टैक्‍ट नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं ईमेल आईडी cons.tehran@mea.gov.in के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। बीती रात भी सरकार ने ईरान में भारतीयों को 48 घंटे तक सुरक्षित जगहों पर रहने का निर्देश देते हुए एडवाइजरी जारी की थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Arms Smuggling: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *