ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका ने दावा किया है कि, उसने यमन में एक आतंक विरोधी ऑपरेशन में अल कायदा के आतंकी कासिम अल-रिमी को मार गिराया है, बता दें कि, व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका ने आतंकी कासिम अल-रिमी को मार गिराया, ये कार्यवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद की गई है। एक आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत आतंकी कासिम अल-रिमी को मार गिराया गया है।
आतंकी कासिम अल-रिमी को मार गिराया
आतंकी कासिम अल-रिमी अल-कायदा के अरब प्रायद्वीप ईकाई का संस्थापक था। और अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी का करीबी भी था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आतंकी रिमी ने यमन में नागरिकों के खिलाफ कई अपराध किए थे और अमेरिका सेना पर भी कई हमले किए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका अपने लोगों और सहयोगियों के हितों की रक्षा करना जारी रखेगा।
ईरान कमांडर को मार गिराया था
इससे पहले बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना की तरफ ले किए गए मिसाइल हमले में ईरान कमांडर सहित 8 लोगों की मौत हुई थी।अमेरिका ने कम से कम तीन कत्यूषा मिसाइल दागे थे, जिससे बगदाद हवाई अड्डे पर भीषण तबाही मच गई थी। साथ ही, हवाई अड्डे पर ईरान और हिज्बुल्लाह की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। अमेरिका ने ये हमला खुफिया जानकारी मिलने के बाद किया था। जिसके बाद अमेरिका ने दावा किया था कि मारा गया ईरानी कमांडर अमेरिकी नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहा था। वहीं रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कासिम सुलेमानी की मौत की पुष्टि की थी।


