US Citizens Entry Restrictions/Ban:
दूसरे देशों को लोगों पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी लोगों पर दो देशों ने प्रतिबंध US Citizens Entry Ban) लगाया है. नए साल से 2 देशों ने अमेरिकीयों की एंट्री अपने देश में बैन कर दी है. दोनों देशों ने यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में लिया है. दोनों देश फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश जारी किया है. अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को तो एंट्री मिलेगी, लेकिन आम लोगों को घुसने नहीं दिया जाएगा. इन देशों में बुर्किना फासो और माली है.
US Citizens Entry Ban दोनों देशों के अधिकारियों ने की पुष्टी-
बुर्किना फासो के विदेश मंत्री करामाो जीन मैरी त्राओरे ने प्रतिबंध की पुष्टि की और कहा कि बुर्किना फासो में अमेरिका के लोगों के लिए लिए वही नियम लागू होंगे, जो अमेरिका ने बुर्किना फासो के लोगों को लिए लागू किए हैं. हालांकि माली ने फैसले पर खेद जताया है, लेकिन माली के विदेश मंत्रालय ने भी फैसले की पुष्टि की और बयान जारी करके बताया कि अमेरिकी नागरिकों के देश में एंट्री नहीं दी जाएगी. माली के लोगों पर अमेरिका में जो नियम लागू हैं, वहीं नियम अमेरिका के लोगों पर लागू होंगे.
अन्य खबरें जानें-
Terrible accident: ਅਣਪਛਾਤੀ ਗੱਡੀ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਕੁਚਲਿਆ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਕਮਾਊ ਜੀਅ ਚੱਲ ਵਸਿਆ
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



