ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:अमेरिका ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बार फिर ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जिसके के बाद पाकिस्तान भड़क उठा है और अमेरिका की इस कार्यवाही को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एकतरफा करार दिया।
बतादें यूएस ने धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले देशों की सालाना ब्लैकलिस्ट जारी की है जिसमें पाकिस्तान को भी शामिल किया गया है। पाकिस्तान दो सालों से इस लिस्ट में बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ इस बार सूडान को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
यूएस ने पाकिस्तान को 2018 में पहली बार ब्लैकलिस्ट में डाला था,जानकारी देते हुए यूएस के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि पाकिस्तान का नाम उन देशों की सूची में शामिल है, जिन्हें धार्मिक आजादी को लेकर प्रतिबंधित किया गया है।
वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान के जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि,अमेरिकी प्रतिनिधमंडल चुनिंदा देशों को टारगेट कर रहा है और इससे शायद ही धार्मिक आजादी के मकसद को पूरा करने में मदद मिलेगी।




