हरियाणा में पंचायत चुनाव कोसों दूर, जनता को लुभाने के लिए जुटे सरपंच

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पंचायत चुनाव की मंजिल भले ही अभी दूर हो, लेकिन चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने फिजा को अपने पाले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में पंचायत चुनाव की मंजिल भले ही अभी दूर हो, लेकिन चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने फिजा को अपने पाले में करने के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी। मतदाताओं का दिल जितने के लिए संभावित सरपंच पद के उम्मीदवार वर्षों से अटके हुए कामों को चंद दिनों में कराकर किसी भी सूरत में गांव का चौकीदार यानि सेवक बनने को उत्सुक हैं।

vote

यहां के तेड गांव में सरपंच पद के दावेदारों की संख्या तो करीब आधा दर्जन है, लेकिन ठेकेदार इन दिनों लोगों के दिलों – दिमाग में छाए हुए हैं। दरअसल तेड गांव के एक 18 साल से अटके हुए कार्य को आलम ठेकेदार ने महज दो – तीन दिन में सुलझा दिया। बताया जाता है कि जामा मस्जिद से पीडब्ल्यूडी रोड होते हुए कब्रिस्तान को एक रास्ता जाता है। ग्रामीणों ने पंचायती रास्ते पर अतिक्रमण कर रास्ते को बंद किया हुआ था। आलम ठेकेदार ने कब्जाधारियों से जमीन पांच लाख रुपये में खरीद कर उस रास्ते को अच्छी हालत में करने पर करीब दो लाख रुपये और खर्च कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *