US Attack Venezuela: वेनेज़ुएला में अमेरिकी हमलाः देश में आपातकाल, राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना ने पकड़ा, जानें चाहते क्या है ट्रंप?

US Attack Venezuela & Maduro Arrest: वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास के कई इलाक़ों से धमाके हुए है. ये धमाके अधिकतर सैन्य (US Attack Venezuela) ठिकाने…

US Attack Venezuela & Maduro Arrest:

वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास के कई इलाक़ों से धमाके हुए है. ये धमाके अधिकतर सैन्य (US Attack Venezuela) ठिकाने में हुए हैं. अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की. हमलों के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है. उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है. यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया. हालांकि, धमाकों की वजह और स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

राष्ट्रपति निकोलस और पत्नी को सेना ने पकड़ा-

हमलों के बाद अमेरिकी सैनिकों ने वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी बीवी समेत पकड़ लिया है. यह दावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा, ‘अमेरिका ने वेनेजुएला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक हमला किया है. मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है. यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन के सहयोग से किया गया था. इसे बारे में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. सुबह 11 बजे, मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.’

US Attack Venezuela: राष्ट्रपति निकोलस की आपातकाल की घोषणा-

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के अंदर सैन्य ठिकानों समेत कई जगहों पर हमले के आदेश दिए हैं. इस बीच वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी. इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें अमेरिका की ओर से उनके देश के तेल और खनिजों पर कब्ज़ा करने का प्रयास बताया है. इससे पहले वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास के कई इलाक़ों में लगभग एक साथ कई धमाके सुने गए. जिन इलाकों में धमाके हुए हैं, उनमें सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं.

वेनेज़ुएला सरकार के बयान में कहा गया, “वेनेज़ुएला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अमेरिका की मौजूदा सरकार की ओर से वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ की गई बेहद गंभीर सैन्य आक्रामकता को खारिज करता है, उसका विरोध करता है और उसकी निंदा करता है.”

ट्रंप प्रशासन का दवाव-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बीचोंबीच स्थित सैन्य हवाई अड्डा ला कार्लोटा और मुख्य सैन्य अड्डा फुएर्ते तिउना भी इससे प्रभावित हुए हैं. सुत्रों का कहना है कि, ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को शनिवार तड़के वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास के ऊपर धमाकों और विमानों के उड़ने की ख़बरों की जानकारी है. ट्रंप प्रशासन की ओर से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर कई हफ़्तों से बनाए जा रहे दबाव के बाद सामने आया है.

अन्य खबरें जानें-

Bigg Boss 10 ਫੇਮ ਨਿਤੀਭਾ ਕੌਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਮੰਗਣੀ: ਨਵੇਂ ਸਾਲ ‘ਤੇ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ ਰੋਮਾਂਟਿਕ ਪ੍ਰਪੋਜ਼ਲ ਵੀਡੀਓ, ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਦਿਖਾਇਆ ਮੰਗੇਤਰ ਦਾ ਚਿਹਰਾ

 

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *