उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों को मिली जान से मारने की धमकी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: उन्नाव रेप पीड़िता की हालत निरंतर बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर्स ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। डॉक्टर्स के अनुसार, पीड़िता जलने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: उन्नाव रेप पीड़िता की हालत निरंतर बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर्स ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। डॉक्टर्स के अनुसार, पीड़िता जलने से पीड़िता के शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान कमर के निचले हिस्से को पहुंचा है। यहां तक कि उसके शरीर के दो अंदरूनी अंग भी काफी डैमेज हो गए हैं। जिसके चलते उसकी स्थिति और भी खराब होती जा रही है। वहीं आरोपियों के परिवार की तरफ से पीड़िता के परिजनों को धमकी देने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के चाचा कोतवाली गंगाघाट इलाके में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि, आरोपी युवक के रिश्तेदार की तरफ से फोन आया, जिसमें उन्होंने जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कहा गया कि उनकी दुकान जला देंगे। धमकी के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस भी जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *