जिंदगी और मौत से जूझ रही उन्नाव रेप पीड़िता, अब एयरलिफ्ट कर भेजा जा रहा दिल्ली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में रेप के बाद हत्या के बाद उन्नाव में भी ऐसा ही मामसा सामने आया है। यहां दुष्कर्म के आरोपियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में रेप के बाद हत्या के बाद उन्नाव में भी ऐसा ही मामसा सामने आया है। यहां दुष्कर्म के आरोपियों ने जेल से बाहर आते ही लड़की को जिंदा जला दिया। ये मामला सामने आने के बाद पूरा देश एक बार फिर उठा है।

वहीं उन्नाव रेप पीड़िता 90 फीसदी जल गई है। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।लखनऊ के सिविल अस्पताल  के डॉक्टरों की राय के बाद प्रशासन अब उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराने जा रहा है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। पीड़िता को एयरलिफ्ट करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने सिविल अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस को शाम 6 बजे से ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *