विकेट लेने के बाद मैदान पर जादूगर बना गेंदबाज, रूमाल की बना दी छड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: क्रिकेट के मैदान में हर कोई खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेशन करते दिखाई देते है लेकिन इस बार जो हम आपको…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: क्रिकेट के मैदान में हर कोई खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेशन करते दिखाई देते है लेकिन इस बार जो हम आपको दिखाने जा रहे है वो किसी जादू से कम नहीं है | साउथ अफ्रीका में खेली जा रही Mzansi Super League 2019 में एक हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला है | जिसको देखकर हर कोई हैरान रह जायेगा |

tabraiz shamsi

आपको बता दे साउथ अफ्रीका में एमएसएल में Paarl Rocks की तरफ से खेलते हुए गेंदबाज तबरेज शम्सी ने विकेट लेने के बाद कुछ अलग अंदाज में ख़ुशी जाहिर की | जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया | मैच के दौरान गेंदबाज तबरेज शम्सी ने विपक्षी टीम Durban Heat के डेविड मिलकर का बड़ा विकेट लिया | विकेट लेने के बाद तबरेज शम्सी ने सेलिब्रेशन मनाते हुए हाथ में लिए रुमाल की ही छड़ी बना डाली | जिसको देखकर स्टेडियम में बैठे दर्शकों के होश उड़ गए | तबरेज की इस तरह की मैजिक ट्रिक से से हर कोई मंत्रमुग्ध था।

tabraiz shamsi

हालाँकि इस मैच में तबरेज की टीम Paarl Rocks को हार मिली। Mzansi Super League 2019 यह 24वां लीग मैच था | तो वहीं डबरन हीट ने पार्ल रॉक्स को 6 विकेट से हराया | इस मैच को जीतने के बाद डबरन हीट ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की | तबरेज शम्सी इस मैच में थोड़े महंगे साबित भी हुए लेकिन उन्होंने दो विकेट भी लिए | तबरेज ने 4 ओवर देकर 37 रन खर्च किए | आपको बताते है कि तबरेज शम्सी का Magic Trick वाला ये वीडियो खुद MSL ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Watch Video

https://twitter.com/MSL_T20/status/1202287999020650496

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *