ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर हैदराबाद एनकांउटर के बाद देश खुशी मना रहा है, वहीं उन्नाव रेप पीड़िता जिंदगी और मौत की जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रही है। लड़की 90 फीसदी जल चुकी है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ से दिल्ली बीती रात एयरलिफ्ट किया गया था। अब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पीड़िता की हालत लगातार गिरती जा रही है। उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है।
मिली जानकारी के अनुसार, सात डॉक्टरों की टीम पीड़ित युवती की निगरानी कर रही है। सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि, गुरूवार रात पीड़िता को थोड़ी देर के लिए होश आया था। जिसमे उसने बस एक ही बात कही- ‘मैं बच तो जाउंगी, दोषियों को छोड़ना नहीं। इसके बाद उसकी हालत में कोई सुदार नहीं हो रहा है।

