अब्दुल रज्जाक ने जसप्रीत बुमराह को बताया ‘बेबी बॉलर’, इरफ़ान पठान ने दिया करारा जवाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर पाक‍िस्‍तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्‍दुल रज्‍जाक ने बेतुका बयान दिया था |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर पाक‍िस्‍तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्‍दुल रज्‍जाक ने बेतुका बयान दिया था | जिसके बाद भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्‍लेबाज इरफान पठान ने अब्दुल रज्‍जाक के इस विवादित बयान पर जोरदार पलटवार किया | साथ ही क्रिकेट फैंस ने अब्दुल रज्जाक का सोशल मीडिया में जमकर मजाक उड़ाया | जसप्रीत बुमराह बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम का लोहा बनवा चुके है | बुमराह आइसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन हैं, तो वहीं टेस्ट रैंकिंग में वे टॉप 10 में हैं | जसप्रीत बुमराह ऐसे गेंदबाज है जो हारने वाले मैच को भी जीत में तब्दील कर देते है | बुमराह आइपीएल के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर में कई मैचों में 5-5 रन भी अपने आखिरी ओवर में बचाकर टीम को जीत दिलाई है। इसके अलावा इसी साल बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ली है।

Abdul Razzaq Calls Jasprit Bumrah Baby Bowler

आपको बता दे इरफान पठान ने वर्ष 2004 में भारतीय टीम के सदस्‍य के रूप में पाक‍िस्‍तान का दौरा क‍िया था | उस दौरान इरफ़ान पठान अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में छाए हुए थे | उस समय पाकिस्तान टीम के कोच जावेद म‍ियांदाद ने इरफ़ान पठान पर तंज कस्ते हुए कहा था कि इरफ़ान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान कि गली-गली में पाए जाते है | जिसके बाद इरफ़ान पठान ने अपनी प्रतिभाशाली गेंदबाजी के दम पर कोच म‍ियांदाद को मुँह तोड़ जवाब दिया था | साथ में भारत टेस्‍ट और वनडे सीरीज में पाक‍िस्‍तान को मात देकर वापस लोटे थे | इरफ़ान ने इस ट्वीट के जरिये रज्जाक को उसी बात कि याद दिलाई है, और संदेश भी दिया है कि इनके बेतुके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, हां इस पर हंसा जरूर जा सकता है |

Abdul Razzaq Calls Jasprit Bumrah Baby Bowler

हाल में ही अब्दुल रज्जाक ने एक इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह को बेबी बॉलर बताया था | और कहा कि ‘मैं अपने क्रिकेट इतिहास में व‍िश्‍वस्‍तरीय तेज गेंदबाजों का सामना कर चुका हूं | जसप्रीत बुमराह का सामना करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं आएगी | बुमराह की हर एक गेंद का आसानी से सामना करता और अटैक भी करता | जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों को भी रज्जाक का बयान रास नहीं आया और उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया |

Abdul Razzaq Calls Jasprit Bumrah Baby Bowler

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *