ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है | बीते दिन मोदी कैबिनेट के जिन मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली थी, आज उन्हें मंत्रालय भी सौंप दिये गये हैं तो वहीं मोदी कैबिनेट में हरियाणा से तीन सांसदों को जगह मिली है |
जिसमें राव इंद्रजीत केंद्रीय राज्य मंत्री के स्वतंत्र प्रभार के रुप में शामिल हुए हैं और उन्हें सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री और योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री बनाया गया है |
इसी तरह से कृष्णपाल गुर्जर को सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री और अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया को जलशक्ति और सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण राज्य मंत्री का दायित्तव सौंपा गया है |



