Chandigarh:
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार 02 जून 2026 को सुबह 11:11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति को GH सेक्टर-16, चंडीगढ़ में CR No. 20260239836 के तहत मृत अवस्था में लाया गया है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और शव को GH-16 की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है.
पुलिस ने मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर उसकी तस्वीर सिटी न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित करने का अनुरोध किया है.
मृतक का विवरण
- आयु: लगभग 65 वर्ष
- रंग: सांवला (ब्राउन)
- कद: 5 फीट 5 इंच
- शारीरिक बनावट: दुबला-पतला
- कपड़े: सफेद रंग की टी-शर्ट, जिस पर काली पट्टियां हैं, तथा गुलाबी रंग का वस्त्र पहना हुआ था
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करें.
संपर्क नंबर
- पुलिस कंट्रोल रूम: 112
- थाना सेक्टर-11, चंडीगढ़: 0172-2920296
अन्य ख़बरें जानें-
CM Mann reviews preparations for rollout of Mukh Mantri Mawan Dheeyan Satkar Yojna
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



