Chandigarh: चंडीगढ़ में 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के पुलिस ने की अपील

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार DDR नंबर 41 दिनांक…

Chandigarh: चंडीगढ़ में 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के पुलिस ने की अपील

Chandigarh News:

चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार DDR नंबर 41 दिनांक 30 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया. घटनास्थल की जांच के दौरान व्यक्ति के पास से मोची के काम में इस्तेमाल होने वाले कुछ औजार, कपड़े, जूते और एक खाली गिलास बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि व्यक्ति ने संभवतः शराब का सेवन किया था और उसके बाद गिर गया.

GH-16, चंडीगढ़ से सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति को अस्पताल में ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम और पहचान प्रक्रिया के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस मृतक के परिजनों और कानूनी वारिसों की तलाश में जुटी हुई है. पहचान सुनिश्चित करने के लिए मृतक की तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित करने की अपील की गई है.

मृतक का विवरण

  • नाम: अज्ञात
  • आयु: लगभग 38 वर्ष
  • लिंग: पुरुष
  • विशेष पहचान: बाएं हाथ पर “Ashok” और दाएं हाथ पर “Murt” नाम का टैटू गुदा हुआ है।
  • घटनास्थल: हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट, मनीमाजरा, चंडीगढ़

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत थाना मनीमाजरा, चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करे.

अन्य ख़बरें जानें-

DAY 135 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 555 RAIDS; 299 HELD

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *