Mukhyamantree Teerth Yaatra Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हज़ारों श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थलों के कर रहे दर्शन, हरदिन 60 से 65 बसें पंहुच रही अमृतसर 

Amrtasar Mukhyamantree Teerth Yaatra Yojana: गुरु नगरी अमृतसर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हर दिन हज़ारों श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर…

Amrtasar Mukhyamantree Teerth Yaatra Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हज़ारों श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थलों के कर रहे दर्शन, हरदिन 60 से 65 बसें पंहुच रही अमृतसर 

Amrtasar Mukhyamantree Teerth Yaatra Yojana:

गुरु नगरी अमृतसर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हर दिन हज़ारों श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हर दिन लगभग 60 से 65 बसें गुरु नगरी अमृतसर पहुँच रही हैं। इन बसों के माध्यम से लगभग 2400 से 2500 श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों तक ले जाया जा रहा है। इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, श्रद्धालु विभिन्न गुरुद्वारों और मंदिरों में माथा टेकते हैं।

श्रद्धालुओं ने कहा कि, “हम पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। यह एक बेहतरीन पहल है, जो बुज़ुर्गों को अपने घरों से बाहर निकलने और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर दे रही है। हममें से कई लोग पहली बार सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आए हैं।

यह योजना न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ पहुँचा रही है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के रोज़गार में भी वृद्धि कर रही है। अमृतसर के बाज़ार और भी ज़्यादा गुलज़ार हो गए हैं, जिसका लाभ दुकानदारों को भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पंजाब सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जो न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि लोगों को आध्यात्मिक रूप से भी जोड़ रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Ladowal Toll Plaza Free: लाडोवाल टोल प्लाज़ा को किसान यूनियन ने किया फ़्री, किसानों को बाढ़ के दौरान नहीं मिला मुआवज़ा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *