ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की मासूम के साथ तीन महीनों तक रेप किया गया।
आरोप नाबालिगा के चाचा और उसके दूर के रिश्तेदार पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की।

