ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेटर उमर अकमल की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये बताया जा रहा है कि लाहौर हिंसा में पुलिस फायरिंग के दौरान उनकी हत्या हो चुकी है।
तस्वीर में उमर अकमल की शक्ल जैसा हू-ब-हू व्यक्ति खुन से लहूलुहान दिखाई गया है और तस्वीर की दूसरी साइड पर उमर अकमल की तस्वीर है।
आपको बता दे कि इस तस्वीर के वायरल होने के बाद खुद उमर अकमल ने ट्वीटर पर कहा कि वो पुरी तरह से सुरक्षित है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर महज एक अफवाह है। इसके इलावा उन्होने टी-20 में खेलने की भी बात कही है।


