ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: असंसियन के उरुग्वे में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी पत्नी को Facebook likes आने पर खुब मारता पीटता था।
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वो Facebook पर अपनी फोटो पोस्ट करती थी तो उसकी फोटो पर Likes और Comments आने पर उसका पति उसको मारने लगता था और जब भी वो उसको मारता था तो उसके मुंह में कपड़ा डाल देता था ताकि वो चिल्ला ना सके।
वही पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की को लगातार मारा पीटा गया है।
जिस कारण उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा है और उसके शरीर पर भी कई जख्मों के निशान है। फिलहाल पुलिस ने दोषी को पकड लिया है, मामले की अगली कारवाई की जा रही है।



