#Breaking: कांग्रेस सरकार हुई फेल,महान शहीद उधम सिंह के किसान पोते ने कर्ज के कारण की खुदकुशी

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: फरीदकोट के गांव चहल के किसान गुरदेव सिंह ने कर्ज के चलते खुद को फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। गौरतलब है…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: फरीदकोट के गांव चहल के किसान गुरदेव सिंह ने कर्ज के चलते खुद को फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। गौरतलब है कि गुरदेव सिंह महान फ्रीडम फाइटर उधम सिंह के पोते थे।

farmer

कैप्टन सरकार की कर्जा माफी की स्कीम में अपना नाम ना आने के कारण वो काफी परेशान थे। जिस कारण उन्होने ये कदम उठा लिया। कहा जा रहा है कि मृतक किसान पर करीब 20 लाख रूपए का कर्जा था। आपको बता दें कि कैप्टन सरकार की कर्जा माफी की स्कीम के बाद भी किसान खुदकुशी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Udham Singh

पंजाब सरकार यदि महान उधम सिंह के पोते को कर्ज से मुक्त नहीं कर पाई तो वो किसानों का साथ कैसे निभा पाएगी। इस स्कीम को लेकर विपक्ष का कहना है कि कैप्टन सरकार छोटे और सीमांत किसानों को कर्जा माफी की स्कीम से वंचित रख रही है। देश के महान शहीद के पोते की खुदकुशी के बाद ऐसा लग भी रहा है कि कैप्टन सरकार गिने चुने किसानों का कर्जा माफ कर रही है या वो भी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *