लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में PIO संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन किया | इस सम्मेलन में 23 देशों के 124 सांसद और 17 मेयर के शामिल हुए | अप्रवासी भारतीय सांसदों से पीएम ने कहा कि जैसा पहले था | वैसे ही चलता रहेगा, कुछ बदलेगा नहीं | इस सोच से भारत अब बहुत आगे बढ़ चुका है | भारत के लोगों की आशाएं-आकांक्षाएं इस समय उच्चतम स्तर पर हैं | व्यवस्थाओं में हो रहे संपूर्ण परिवर्तन का, एक irreversible change का परिणाम आपको हर सेक्टर में नजर आएगा |
पीएम ने कहा कि आप लोग लंबे समय से अलग-अलग देशों में रह रहे हैं | आपने अनुभव किया होगा कि पिछले तीन-चार वर्षों में भारत के प्रति नजरिया बदल गया है | हम पर फोकस बढ़ रहा है | विश्व का हमारे प्रति नजरिया बदल रहा है | तो इसका मुख्य कारण यही है कि भारत स्वयं बदल रहा है | ट्रांसफॉर्म हो रहा है | पीएम ने कहा कि राजनीति की बात करूं तो, मैं देख ही रहा हूं कि कैसे भारतीय मूल की एक Mini World Parliament मेरे सामने उपस्थित है | आज भारतीय मूल के लोग मॉरीशस, पुर्तगाल और आयरलैंड में प्रधानमंत्री हैं | भारतीय मूल के लोग और भी बहुत से देशों में Head of State और Head of Government रह चुके हैं | पिछले सालों में भारत में विदेशी निवेश में काफी इजाफा हुआ है | पिछले तीन-चार सालों में दुनिया का फोकस दुनिया पर बढ़ा है |
PM ने किया प्रवासी भारतीय केंद्र में PIO संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन
‘भारत के लोगों की आशाएं-आकांक्षाएं उच्चतम स्तर पर हैं’
भारत ट्रांसफॉर्म हो रहा है- PM
‘भारतीय मूल के लोग मॉरीशस, पुर्तगाल और आयरलैंड में PM हैं’
Watch Video
https://youtu.be/4os9oZNAEbk
