Death in Australia: ऑस्ट्रेलिया में पंजाब और हरियाणा के युवकों की दुखद मौत, घर में चली थी शादी की तैयारियां, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Punjab and Haryana Youth Death in Australia: ऑस्ट्रेलिया में पंजाब और हरियाणा के दो दोस्तों के डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा…

Punjab and Haryana Youth Death in Australia: ऑस्ट्रेलिया में पंजाब और हरियाणा के युवकों की दुखद मौत, घर में चली थी शादी की तैयारियां, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Punjab and Haryana Youth Death in Australia:

ऑस्ट्रेलिया में पंजाब और हरियाणा के दो दोस्तों के डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक युवक पटियाला के राजपुरा और दुसरा हरियाणा के करनाल जिले के शहर इंद्री का था। पंजाब के युवक की पहचान सचिन (31) के तौर पर हुई है। उसके साथ उसका दोस्त भी पानी में (Punjab and Haryana Youth Death in Australia) नदी में डूब गया। सचिन का दोस्त भी उसके साथ ही डूब गया। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

घर में हो रही थी शादी की तैयारी-

सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था। सचिन के परिवार का कहना है कि बुधवार को उसका शव राजपुरा पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार सचिन इसी महीने ऑस्ट्रेलिया से राजपुरा आने वाला था। घरवाले बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सचिन के पिता अमरीश खिलन ने बताया कि सचिन साल 2019 से ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहा था। सचिन की मंगनी हो चुकी थी और उसकी मंगेतर भी ऑस्ट्रेलिया में रहती है।

दोनों के शव भारत लाने की तैयारी-
साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। साहिल की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। 25 जनवरी को छुट्टी के दिन सचिन अपने बचपन के दोस्त साहिल और मंगेतर के साथ घूमने गया था। सिडनी से ग्लैनिफर में सचिन और साहिल नदी में नहाने उतर गए। सचिन की डेड बॉडी भारत लाने में ऑस्ट्रेलिया की एनजीओ की तरफ से मदद की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Pakistan Boycotts World Cup: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार, आईसीसी ने कहा अभी तक कोई अधिकारीक पत्र नहीं

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *