Pakistan Boycotts World Cup: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार, आईसीसी ने कहा अभी तक कोई अधिकारीक पत्र नहीं

Pakistan Boycotts World Cup: टी-20 विश्व कप से बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने ये घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ मैच का…

Pakistan Boycotts World Cup: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार, आईसीसी ने कहा अभी तक कोई अधिकारीक पत्र नहीं

Pakistan Boycotts World Cup:

टी-20 विश्व कप से बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान सरकार ने ये घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा करेगी। हांलाकि पाकिस्तान ने टुर्नामेंट में भाग लेने की बात कही है। पाकिस्तान को 15 फरवरी को कोलंबो में ग्रुप स्टेज का मैच भारत के खिलाफ खेलना था। ये फैसला पाकिस्तानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद लिया है। इसके जवाब में, आईसीसी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की आशंका है। जिसमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है।

कोई आधिकारिक पत्र नहीं-

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अब तक इस मामले पर आईसीसी की तरफ से कोई बैठक नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी बोर्ड की अब तक कोई बैठक नहीं हुई है क्योंकि पीसीबी ने आईसीसी को इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक पत्र नहीं लिखा है।

सेलेक्टिव एप्रोच को सही नहीं मानती आईसीसी-

पाकिस्तान सरकार द्वारा रविवार को उसके आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट जारी कर बताया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। इसे लेकर देर रात आईसीसी ने कहा है कि वह पाकिस्तान की इस सेलेक्टिव एप्रोच को सही नहीं मानती है। आईसीसी ने कहा, “हमने पाकिस्तानी सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है जिसमें कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। हमें अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं मिला है। सेलेक्टिव मैचों की ये स्थिति ग्लोबल टूर्नामेंट्स की बुनियाद के खिलाफ है। यहां सभी टीमों को पहले से तय शेड्यूल के तहत खेलना होता है। आईसीसी ने कहा है कि किसी एक मैच या टीम से दूरी बनाना खेल की भावना को कमजोर करता है और वह इसे किसी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalalabad: जलालाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, बदमाशों के नोट फेंकने के विवाद पर चली गोलीयां

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *