Faridkot Chori Arrest: फरिदकोट में शादी समारोह से दो चोरों ने उड़ाई गाड़ी, करीब 10 लाख के गहने थे गाड़ी में, दो सगे भाई गिरफ्तार

Faridkot Chori Arrest: कोटकापुरा पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो सगे भाइयों को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर सफलता हासिल की ।…

Faridkot Chori: फरिदकोट में शादी समारोह से दो चोरों ने उड़ाई गाड़ी, करीब 10 लाख के गहने थे गाड़ी में, दो सगे भाई गिरफ्तार

Faridkot Chori Arrest:

कोटकापुरा पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो सगे भाइयों को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर सफलता हासिल की । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष सिंह उर्फ बासा तथा मनप्रीत सिंह उर्फ मंगा निवासी गांव मल्लण, जिला श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों से चोरी की गई महिंद्रा बोलेरो गाड़ी तथा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने बरामद किए हैं।

मामला बीते दिन 26 फरवरी का है ज़ब कोटकापूरा स्थित सेतिया पैलेस में एक विवाह समारोह के दौरान एक NRI परिवार ने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा सोने का हार और कानों के झुमकों का जोड़ा, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी, गाड़ी सहित चोरी हो गया। सूचना मिलते ही फरीदकोट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोटकपूरा–मुक्तसर रोड से चोरी की गई बोलेरो कार सहित काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए।इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा में मुकदमा नंबर 42 दिनांक 27.02.2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab officials in Delhi Assembly: पंजाब डीजीपी समेंत तीन बड़े अफसर

 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *