पठानकोट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 शातिर चोरों को किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दो चोरों को काबू कर बड़ी कामयाबी हासिल की है | आपको बता दें कि इन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दो चोरों को काबू कर बड़ी कामयाबी हासिल की है | आपको बता दें कि इन चोरों ने शहर में हड़कंप मचा रखा था | यह दोनों चोर लोगों की गाडियों के शीशे तोड़कर मयूजिक सिस्टम ,टच स्क्रीन ,एम्प्लीफायर ,बूफर यहां तक की गाड़ियों के टायर भी खोल कर चोरी कर लेते थे | जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर सिंह रुब्बी ने बताया कि यह चोर नशे का आदि है और कुछ दिन पहले भी इन चोरों ने पठानकोट की शिमला पहाड़ी के बाहर खड़ी गाड़ी से उसके टायर चुरा लिए थे |

pathankot

इन चोरों कि पहचान आकाश मेहरा निवासी घरथौली मोहल्ला औक आशीष निवासी रामपुरा मोहल्ला के रूप में हुई है | पुलिस ने चोरों के साथ चोरी का सामान भी बरामद किया है और इन दोनों चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *