ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक सुनियारे की तरफ से दूसरे सुनियारे पर गोली चलाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार एक ही इलाके में रह रहे सुनियारे ने दूसरे सुनियारे पर गोलियों से हमला कर दिया
https://www.youtube.com/watch?v=rNs75J2hVJ8
जिस कारण दूसरे सुनियारे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक सुनियारे का बेटा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
साथ ही आरोपी सुनियारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आखिर इस वारदात को अंजाम किस कारण दिया गया है।



