ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में ब्रिटिश कोलंबिया के शहर सरी में दो पंजाबी युवकों को गोलियां मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार ये वारदात 5 जून को हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों की लाश बेयाबाद इलाके से बरामद की और उनके शरीर को गोलियों से छलनी किया हुआ था।
बता दें कि दोनों के पहला नाम जसकरन ही है। मृतक युवकों में से पहले युवक का नाम जसकरन जेसी भंगल और जबकि दूसरे मृत युवक का नाम जसकरन जोसन झूटी है। गौरतलब है कि सरी में पंजाबी नौजवान का ड्रग माफिया के साथ जुड़े गैंगवार का एक बहुत लंबा इतिहास है। इन गैंगवारों के साथ जुड़कर कई युवको को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

