ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नाजायज माइनिंग करने का सिलसिला लगातार जारी है। नाजायज माइनिंग का ताजा मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है जहां पर दिन में नाजायज माइनिंग के कार्य को अंजाम दिया जा रहा था।
नाजायज माइनिंग होने के मामले की सुचना पा कर रूपनगर से आम आदमी पार्टी के हल्का विधायक अमरजीत सिंह पहुंचे तो उनको देखकर वहां मौजूद व्यक्ति अपनी मशीनों को छोड़ कर भाग गए। विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना वाले स्थान से 8 मशीनें और करीब एक दर्जन टिप्पर बरामद किया। गौरतलब है कि विधानसभा के विरोधी धिर और आम आदमी पार्टी के लीडर सुखपाल खैरा नाजायज माइनिंग के मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना सांधते रहते है।

