ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर दो नौजवानों के लिए सेल्फी लेनी बहुत भारी पड़ गई। जानकारी अनुसार तीन नौजवान कटाणा साहिब के निकट बने ओवरफ्लाई रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे।
जब उनका ध्यान सेल्फी की तरफ लग गया तो तेज गति में आ रही ट्रेन ने उनको कुचल दिया ।तीसरे युवक को सामने ट्रेन आती हुई दिखाई दी तो उसने मौका देखकर वहां से भाग गया | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि आज के युवाओं में सेल्फी का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वो ना तो जगह देखते है और ना ही समय बस उनको सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करने के लिए क्रेजी रहते है
और ये वारदात इस तरह का ही मामला है जहां पर नौजवानों ने तस्वीरें लेने के चक्कर में ट्रेन का ध्यान नहीं दिया और हादसे का शिकार हो गए।



