ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ब्रिटेन में एक 15 साल के सिख ने दुनिया का सबसे लंबा खीरा उगाने का अनोखा काम किया है। बता दें कि सिख व्यक्ति ने रघबीर सिंह संघोड़ा ने अपने ग्रीन हाऊस में 129 मीटर का खीरा उगा कर दिखाया है।
इस पर रघबीर ने बताया कि वो ब्रिटेन में आने से पहले भारत में खेती किया करता था। ब्रिटेन में वो एक गुरूद्वारा में ग्रंथी का काम कर रहे है।
साथ ही उन्होने ये भी बताया कि इस खीरे का आकार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और वो अरदास करते थे इस खीरे का आकार दिनों दिन बढ़ता ही चला जाए। जैसे ही खीरे का आकार बढ़ना बंद हो जाएगा तो वो इसको गिनीज बुक रिकार्ड में पेश करेंगे।


