ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण 50 से भी ज्यादा नौजवानों की मौत हो चुकी है और अभी नशे के कारण नौजवानों की मौत होने का सिलसिला जारी है। पर पंजाब सरकार ये मानने को तैयार नहीं है । जी हां सूत्रों से पता चला है कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा का कहना है कि पंजाब में नशे के कारण करीब दो नौजवानों की ही मौत हुई है।
मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के इस बयान के बाद साफ पता चला है कि सरकार के पास नशे से जुड़ी कोई भी रिपोर्ट नहीं है। नशे के कारण पंजाब में बहुत से घर अपने घर के जवानों बेटों को खो चुके है पर पंजाब सरकार के पास इस संबंधी कोई भी जानकारी नहीं है। अब तक जो भी आंकड़े सरकार को मिले है उनका ये कहना है कि पंजाब में नशे के कारण सिर्फ दो नौजवानों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार का दावा करना है कि पंजाब में नशे की सप्लाई को बंद कर दिया गया है जिस कारण जिस भी नौजवान की मृत्यू हो रही है वो नशा ना मिलने के कारण हो रही है। इसके अलावा नशे के खिलाफ पंजाब सरकार ने कई सख्त कदम उठाए है। पर पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों का सिलसिला लगातार जारी है।


