छापामारी से मचा हड़कंप, दुकानें बंद कर भागे लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : खाने-पीने की चीजों में हो रही मिलावट को रोकने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलवल के हसनपुर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : खाने-पीने की चीजों में हो रही मिलावट को रोकने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पलवल के हसनपुर में कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री समेत कई दुकानों पर भी छापामारी कर वहां से सैंपल भरे। स्वास्थ्य विभाग की छापामारी से इलाके के दूसरे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वो अपनी दुकानों को बंद कर चले गए।

PALWAL RAID

पलवल के हसनपुर में लगातार मिल रही मिलावट की शिकायतों के चलते एक महीने के दौरान लगातार दूसरी बार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। छापामार टीम के इंचार्ज डॉक्टर संजय कुमार ने बताया की हसनपुर के लिखी मोड़ पर आइसक्रीम के कारखाने से टीम ने आइसक्रीम बनाने में प्रयोग किए जाने वाले दूध और कलर के सैंपल लिए। उसके बाद टीम ने कस्बे में करियाने की दुकानों पर छापामारी कर वहां से बेसन, सरसो के तेल, हल्दी, मिर्च और दाल के सैंपल लिए। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने शहर के व्यापारियों से खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के लिए लाइसेंस संबंधित सभी दस्तावेज जल्द पूरी करने को कहा है।

PALWAL RAID 1

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर सत्पाह अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए है, जिससे सैंपल फेल आने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर जनता के स्वास्थ्य को बिगड़ने से बचाया जा सके, लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सवाल यहीं उठता है कि आखिर जब दुकानदार सही हैं तो फिर वो छापामारी के समय दुकान बंदकर क्यों चले जाते है ? यदि वो स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करे तो विभाग की मदद से वो खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले असली गुनेहगार तक को भी पकड़वा सकते है, जिससे जनता का स्वास्थ्य खराब होने से बचने के साथ ही ऐसा काम करने वाले दूसरे लोगों को भी सबक मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *