रेवाड़ीः रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिस वक्त एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे ठीक उसी समय रेवाड़ी की सड़कों पर गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा। दो गुटों में खूनी खेल खेला गया।
शराब के ठेके के सामने कार में आए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की और पीटने वाले युवकों ने भी जवाब में हमलावरों की गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गुंडागर्दी की तस्वीरें मोबाइल वीडियो में कैद हो गई।

