ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्र मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा सरकार ने उनके सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस बात की जानकारी सीएम हरियाणा के ट्वीट के जरिए दी गई है।
Haryana Government will observe a 2 day State mourning in honour of Senior BJP leader and former Union Minister Late Smt. Sushma Swaraj.
— CMO Haryana (@cmohry) August 7, 2019
बता दें देर रात पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमाा स्वराज ने AIIMS में आखिरी सांस ली थी। आज पीएम मोदी सहित कई भाजपा के नेता सुषमा स्वराज के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे हैं। हरियाणा से भी कई भाजपा नेता दिल्ली जााकर शोक व्यक्त करेंगे।
