ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की दिग्गज नेता ओर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का देर को एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से विपक्ष दल ही नहीं, पूरा देश शोक में डूबा है। सुषमा स्वराज ने अपने साधारण और सरल स्वभाव और बुलंद हौंसलों से जानी जाती हैं। इसी वजह से उन्हें ‘असाधारण सांसद पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। बता दैं, सुषमा स्वराज देश की अकेली महिला राजनेता हैं, जिन्हें यह पुस्कार मिला।
सुषमा स्वराज भाजपा की एकमात्र महिला नेता हैं, जिन्होंने उत्तर से लेकर दक्षिण तक की राजनीति की और हर जगह सफल रहीं। सुषमा स्वराज हरियाणा से सक्रिय राजनीति में आयीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में भी उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।
वो दोनों इलाकों से चुनाव लड़ीं। वह कई बार केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। मोदी सरकार 1 में उन्होंने बतौर विदेश मंत्री कई देशों की यात्रा की। उन्होंने अपने कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत छवि बनाई। इस बार उन्हें दूरसंचार मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।


