राजपुरा में दो बच्चों के लापता होने का मामला, 1 हफ्ते बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पटियाला में राजपुरा रोड पर पड़ती भाखड़ा नहर के पास गांव में दो बच्चों के लापता होने का अभी…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पटियाला में राजपुरा रोड पर पड़ती भाखड़ा नहर के पास गांव में दो बच्चों के लापता होने का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है | 22 जुलाई की देर शाम 08:30 बजे से लापता हुए बच्चों को लेकर पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई है | 10 साल का जशनदीप और 6 साल का हसनदीप दोनों सगे भाई उस वक्त लापता हो गए, जब 22 जुलाई को वो घर से कोल्डड्रिंक लेने के लिए गांव की एक दुकान पर गए थे |

लेकिन आज पुलिस ने इन बच्चों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान भी कर दिया है | बच्चों के अचानक घर से लापता होने के बाद पूरे गांव में डर का माहौल पैदा हो रखा है | इससे पहले ग्रामीण तीन बार पटियाला-राजपुरा रोड भी जाम कर चुके हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *