ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में हमीदा हैड पर 30 वर्षीय मोनू ने नहर में छलांग लगा दी, जिसे बचाने के लिए छोटा भाई अनिकेत भी नहर में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, अनिकेत को तो निकाल लिया गया, लेकिन तेज बहाव में सोनू बह गया। वहीं, अनिकेत को अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सोनू का अपनी पत्नी मनीषा के साथ दवाई न लाने को लेकर झगड़ा हुआ था, गुस्से में वो बाहर निकल आया। पत्नी मनीषा ने बेटे को ढूंढने भेजा, तो सोनू नहीं मिला। जिसके बाद देवर अनिकेत को इस बारे में बताया, तो वो तलाश करने निकल गया।
भाई अनिकेत को इस बीच पता लगा कि वो हमीदा हैड की ओर गया है। अनिकेत भी उधर ही दौड़ पड़ा। जब वो पहुंचा, तो मोनू नहर के किनारे पीर के पास बैठा हुआ था। उसे देखते ही मोनू ने छलांग लगा दी। पानी अधिक होने की वजह से डूबने लगा, तो अनिकेत उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया।
जब आसपास के लोगों ने देखा, तो उन्होंने किसी तरह से अनिकेत को बाहर निकाला। उसे उल्टा कर पानी निकाला गया, लेकिन वो बेहोश था। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाई और अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, अनिकेत की हालत फिलहाल कांफी गंभीर बताई जा रही है।



