ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान पर जहां विपक्ष उनकी निंदा कर रहे हैं, तो वहीं हरियाणा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतने वाली बबीता फोगाट सीएम मनोहर लाल के समर्थन में आई हैं।
बबीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा है कि सीएम मनोहर लाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिससे हमारी बहन- बेटियों के लिए गलत बोला गया हो। गीता ने मीडिया से अपील करते हुए कहा है कि सीएम के बयान को जनता के सामने गलत न पेश करें।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे हमारी बहन बेटियों के बारे में गलत बोला गया हो मेरी मीडिया से प्रार्थना है कि उनके बयान को गलत तरीके से जनता के सामने पेश ना करें @mlkhattar https://t.co/9nsSYPGRJd
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) August 10, 2019
बता दें, फतेहाबाद में कल ही एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कश्मीर की लड़कियों पर मजाकिया तौर पर कहा था कि, हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अकसर कहते हैं कि वह बिहार से ‘बहू’ लाएंगे। इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम लोग कश्मीर से बहू लाएंगे।
सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक नेता उनकी टिप्पणी की आलोचना करता नजर आ रहा है।


