Ferozepur Arms Smugglers Arrest:
फिरोजपुर में हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, दोनों पाकिस्तान से हथियार मंगाते थे और भारत में लोगों को बेचते थे। पुलिस ने उनसे तीन हथियार भी बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि ये लोग सस्ते दामों पर अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल थे। बाद में उन्हें अपराधियों को बेचकर ज़्यादा पैसे कमाने का धंधा चला रहे थे। इन दोनों का एक और साथी है, जिसका नाम इस मामले में आया है और जो इस काम में उनकी मदद कर रहा था।
फ़िरोज़पुर के SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि, दो हथियार तस्करों को गिरफ़्तार किया। वे पाकिस्तान से हथियार मंगाते थे। भारत में सस्ते दामों पर हथियार मंगाते थे और फिर उन्हें ऊँचे दामों पर बेचते थे। उनका एक और साथी था, जिसका नाम इस मामले में आया है और जो इस काम में उनकी मदद कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किन अपराधियों ने उनसे हथियार खरीदे थे। वे पंजाब या फ़िरोज़पुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना नहीं बना रहे थे। पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ़्तार करने का दावा किया।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Weather Update: पंजाब में बरसात और तेज हवाओं का अलर्ट
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

