न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : GST को लेकर पंजाब का लुधियाना हो या अन्य शहर कपड़े व्यापारी सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। वहीं लड़कियां भी GST के खिलाफ लामबंद हो रही हैं और उनकी मुखिया बनी हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना। हाल ही ट्विंकल खन्ना ने सैनेटरी पैड को GST के दायरे में लाने पर केंद्र सरकार की खिंचाई की है। ट्विंकल ने कहा है कि सरकार को उनके साथ दूसरी लड़कियों को एक अलॉर्म दे देना चाहिए ताकि उन्हें बार-बार बाशरूम दौड़ना नहीं पड़े।
दरअसल, ट्विंकल ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था कि सरकार को चाहिए कि वह ऐसा अलॉर्म क्लॉक मुहैया कराए, जो पीरियड का सही वक्त बता दे। इससे लड़कियों और महिलाओं को बार-बार बाशरूम जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार अगर ऐसे अलॉर्म क्लॉक पर GST भी लगाएगी तो आधी आबादी को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा ट्विंकल ने बोटोक्स के बारे में कहा कि यह किसी को जवान नहीं बनाता है। जबकि करवा चौथ पर राय रखी कि इससे कोई फायदा नहीं होता। हिंदी फिल्मों की वजह से करवा चौथ ज्यादा फेमस हो गया है।
एक्टिंग के बाद फिल्म निर्माण और राइटिंग कर रहीं ट्विंकल पीरियड्स को लेकर जागरूकता भी फैलाती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पीरियड्स ने नहीं शर्माने की अपील की थी। इसको लेकर उन्होंने बाकायदा ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था कि जागरूकता की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा सीमित होने के कारण महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के दौरान काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। हालांकि उनके ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान ने उऩ्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की थी।
बता दें कि ट्विंकल पति अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पैडमैन’ की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका, जबकि बिग बी अमिताभ बच्चन कैमियो रोल में हैं। फिल्म सस्ते नैपकीन की खोज करने वाले मुरगनाथम की जिंदगी और संघर्षों पर आधारित है। ट्विंकल ने बरसात फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और मेला, बादशाह, जान, दिल तेरा दीवाना, जब प्यार किसी से होता है आदि में काम किया था। उन्होंने ‘मिसेज फन्नीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ नामक किताब भी लिखी है।
