ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट में चल रहे डेरा प्रबंधक रंजीत मर्डर मामले में सुनवाई हुई । आज पंचकूला स्तिथ हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में रंजीत मर्डर मामले में 7 आरोपियों द्वारा सीबीआई कोर्ट में इस मामले की दुबारा से जांच करवाएं जाने की अपील पढ़ी गयी और आज सभी आरोपियों की अपीलें पढ़ ली गयी है और कल 27 सितम्बर को सीबीआई कोर्ट सभी आरोपियों की अपील पर सीबीआई कोर्ट सुनवाई करेगी। बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने कहाकि कल रंजीत मर्डर के आरोपियों की अपील पर सुनवाई के बाद रंजीत मर्डर केस की फाइनल बहस शुरू की जाएगी i
> रंजीत मर्डर मामले पर हुई सुनवाई
> 7 आरोपियों की दोबारा जांच कराने की अपील पढ़ी गई
> 27 सितंबर को आरोपियों की अपील पर होगी सुनवाई
> अपील पर सुनवाई के बाद शुरु होगी फाइनल बहस
Watch Video
