कैनेडा में सिख नौजवान से नस्लीय भेदभाव, सिख नौजवान को पगड़ी उतारने को कहा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में सिख नौजवान को नस्ली भेदभाव का शिकार होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जसविंदर सिंह धालीवाल टिगनिश शहर स्थित रॉयल कनाडियन लेजियन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में सिख नौजवान को नस्ली भेदभाव का शिकार होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जसविंदर सिंह धालीवाल टिगनिश शहर स्थित रॉयल कनाडियन लेजियन क्लब में बिलियर्ड खेलने गए थे। वहां पर उनको क्लब में प्रवेश करने के लिए एक महिला ने पगड़ी उतारने को कहा, साथ ही उनपर नस्ली टिप्पणियां भी कीं गई।

turban

आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है। इसमें महिला और क्लब का एक सहायक धालीवाल की पगड़ी उतारने की धमकी तक दे रहे हैं।

royal-canadian-legion

लेजियन क्लब को सेना से सेवानिवृत्त हो चुके सदस्यों ने बनाया है। क्लब के नियमों मुताबिक सिर पर किसी तरह की टोपी नहीं होनी चाहिए। ऐसा सैनिकों के सम्मान के लिए किया गया है।

turban

हालांकि धार्मिक मान्यता के तहत पहनी गई टोपी या कपड़े प्रतिबंधित नहीं हैं। इसके बावजूद जसविंदर सिंह के साथ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार किया गया।

turban 4

लेजियन क्लब के अध्यक्ष स्टीफन गैलांट ने कहा कि इस घटना पर माफी मांग ली है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि लोगों में धार्मिक परिधान को लेकर संदेह होने की वजह से घटना हुई। हमारे सदस्यों ने घटना में शामिल लोगों से मिलकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *