ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बसंत पंचमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल लड़कियों के साथ पतंगबाजी करती हुई नज़र आई। इस दौरान हरसिमरत कौर बादल ने बसंत पचंमी की बधाई देते हुए ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ का भी संदेश दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि उन बुराईयों को समाज से खत्म करना चाहिए जो नारी की इज्ज़त को कम करती हो। साथ ही उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया।
आपको बता दें कि हरसिमरत कौर बादल ने पतंग उड़ाते हुए पेचे भी लड़ाए। साथ ही लड़कियों के साथ सेल्फी भी खींची। इस दौरान उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खजाना खाली बताकर पंजाब सरकार अपने वादों से भाग रही है।


