दूसरे दिन भी देशव्यापी हड़ताल पर ट्रक यूनियन, 90 लाख ट्रकों का चक्का जाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्रक ऑपरेटर्स संगठन अपनी पुरानी मांगों के साथ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गए हैं । हम आपको पंजाब के अलग-अलग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्रक ऑपरेटर्स संगठन अपनी पुरानी मांगों के साथ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गए हैं । हम आपको पंजाब के अलग-अलग शहरों की तस्वीरें दिखा रहे हैं जहां पर ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं । लुधियाना, जालंधर , पठानकोट,पटियाला, नंगल और होशियारपुर ज़िले की यह तस्वीरे आप अपनी टीवी सक्रीन पर देख सकते हैं ।

आपको बता दें कि इसके पहले हड़ताल की धमकी के बाद सरकार ने ट्रांसपोटर्स को मनाने और कुछ रियायते देने की पेशकश की थी । ट्रक हड़ताल का सीधा असर आम आदमी पर होता हैं, क्योंकि ट्रक हड़ताल से दूध-सब्जी और बाकी सामानों की सप्लाई बंद हो जाएगी । ऐसे में डिमांड बनी रहेगी और सप्लाई घट जाएगी । लिहाजा आम आदमी को इन चीजों के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे ।

 Watch Video 

https://youtu.be/LKIPixBeiTQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *