राहुल के कमेंट पर भड़कीं हरसिमरत, ये पप्पी-झप्पी एरिया नहीं है- हरसिमरत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण पर अकाली दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भड़क…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण पर अकाली दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भड़क उठीं । उन्होंने कहा कि ये सांसद हैं । ये पप्पी झप्पी एरिया नहीं है । दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि सदन स्थगित होने के दौरान बीजेपी के कई सांसद उनके पास आए और उन्होंने हमारे भाषण की तारीफ की है । आपके सांसद ही आपको चुनाव में हराएंगे ।

वो देखिए अकाली दल की सांसद तो हमें देखकर मुस्कुरा रही हैं । राहुल की इसी बात पर हरसिमरत भड़क उठीं । राहुल के भाषण के बाद जब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राफेल डील पर सफाई के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन को मौका मिला । उसी तर्ज पर हरसिमरत कौर समय मांग रही थीं । लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया तो भड़क उठीं और कहा कि ये संसद है । ये पप्पी झप्पी एरिया नहीं है । बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, लेकिन सदन में मौजूद सभी सदस्य तब चौंक गए जब भाषण खत्म कर सीधे राहुल पीएम मोदी की सीट पर गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया ।

राहुल के कमेंट पर भड़कीं हरसिमरत

ये पप्पी-झप्पी एरिया नहीं है- हरसिमरत

राहुल के कमेंट पर भड़कीं हरसिमरत

ये पप्पी-झप्पी एरिया नहीं है- हरसिमरत

Watch Video

https://youtu.be/xTawzvZozks

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *