ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट के जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया | जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई |
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया | जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो गया | जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर दर्दनाक हादसा
ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला
मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत
ड्राइवर ट्रक छोड़कर हुआ फरार



